महिलाओं के हक – अधिकार, उचित सम्मान के लिए हमेशा आजसू पार्टी तत्पर रहती हैं : हरेलाल महतो

चांडिल। ईंचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक में अखिल झारखंड महिला संघ की बैठक हुई, जहां ईचागढ़ प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू नेता हरेलाल महतो उपस्थित थे। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि आज पंचायत चुनाव में महिलाओं को समान भागीदारी सुनिश्चित करने का काम आजसू ने ही किया है। यहाँ तक कि आज महिला समूह जो गांव गांव में एक सशक्त संगठन बनकर उभरा है वह भी आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो जब उपमुख्यमंत्री थे, तब महिलाओं के समान भागीदारी और उचित सम्मान दिलाने में हर संभव प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में महिलाओं के हक – अधिकार, उचित सम्मान, आरक्षण की बात करने वाला कोई नहीं है, लेकिन आजसू ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो महिलाओं के मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष योगेंद्र महतो, आजसू महिला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमला मुर्मू, शिवेश्वर महतो, दामोदर सिंह मुंडा, पार्वती महतो, गोपेश महतो, दुर्योधन गोप, अरुण महतो, रेणुका पुराण, रेखा प्रमाणिक, गंगा मणी महतो, तपन उरांव, शिव चरण महतो, जीतू महतो, तुलसी महतो, दिलीप दास, भगत सिंह मुंडा, अक्षय महतो आदि ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर सरायकेला खरसावां जिला के अखिल झारखंड महिला संघ के जिला सचिव के रूप में गंगामणी महतो को मनोनीत किया गया। वहीं, ईचागढ़ प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को आजसू नेता हरेलाल महतो ने बधाई दी एवं पार्टी का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आजसू महिला महासभा ईचागढ़ प्रखंड कमिटी इस प्रकार है।अध्यक्ष – शिवानी महतोसचिव – शर्मिष्ठा महतोउपाध्यक्ष – सरला महतो, इंद्रा देवी, वीणा देवीकार्यकारी अध्यक्ष – कल्पना महतोसह सचिव – लक्ष्मी देवी, सुकुरमनी देवी, बांसती देवीकोषाध्यक्ष – सविना देवीसंगठन सचिव – साधना गोपमीडिया प्रभारी – पंचमी महतो, तरुलता महतो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!