तुमुंग पंचायत से पूर्व मुखिया रघुनाथ मुर्मू की पत्नी सुनीति मुर्मू ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन

राजनगर प्रखंड मुख्यालय में त्रिस्तरीय चुनाव नामांकन के अंतिम दिन तुमुंग पंचायत से पूर्व मुखिया रधुनाथ मुर्मू की पत्नी सुनीती मुर्मू ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन, वहीं उनके समर्थकों के द्वारा उनके नामांकन के बाद माला पहना कर स्वागत किया गया,वहीं उन्होंने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, पेंशन, सड़क,पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रथमिकता देने की बात कही। वहीं नामांकन करने उनके प्रस्तावक शुरू सोरेन,समर्थक सचिन सोरेन, दयकारी महतो,संजय हांसदा,पुतुल हांसदा,बेबी महतो,ललिता महतो,शंकर महतो,कलीराम मार्डी,गोपाल टुडू, जितेन महतो,नागेन्द्र महतो,घनशयाम मार्डी,रामरंजन महतो, लकी चरण महतो अर्जुन महतो तोहफा ,राजाराम मुर्मू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *