15 नवंबर को झारखंड श्रमिक संघ मनाएगा संकल्प दिवस।

चांडिल। 15 नवंबर धरती आबा भगवान विरसा मुंडा के जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो के मजदूर इकाई झारखंड श्रमिक संघ एनएच 33 स्थित उरमाल के जोनल कार्यालय में धूम धाम के साथ संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस बात कि जानकारी उरमाल में आयोजित संघ के बैठक में झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेंद्र मैथी ने दिया। उन्होंने कहा इस दिन झारखंड श्रमिक संघ पुरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा जिला कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा। इस संबंध में केन्द्रीय कमिटी को सुची भेज दिया गया है। इस मौके पर रिजु मांझी, प्रफुल्ल सिंह मुंडा, सुधाकर गोप, दुर्योधन सिंह मुंडा, कोकिल सिंह मुंडा, भारत सिंह मुंडा, पूर्ण सिंह सरदार, खुदीराम सिंह मुंडा, सिदु मांझी, दिलीप प्रमाणिक सहित कई लोग उपस्थित थे। चांडिल से जगन्नाथ चटर्जी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!