जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में बिजली के पैनल बोर्ड में आग लग गई.

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची. कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का प्रयोग कर आग पर काबू पाया गया. बताते हैं कि ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो देखा पैनल बोर्ड में आग लगी हुई है. इससे धुआं उठ रहा है. इसके बाद अफरा तफरी मच गई. कंपनी के सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। गौरतलब है कि गर्मी की शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *