सोनारी थाना क्षेत्र के नया पुल के पास मानगो नगर निगम का एक कर्मचारी राजेश माहली सोमवार घायल हो गया।

वह सड़क दुर्घटना में घायल हुआ। दुर्घटना के बाद उसे बबलू मुंडा ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज हुआ। बबलू मुंडा ने बताया कि वह मानगो नगर निगम का कचरा वाहन चलाता है। राजेश माहली इसी वाहन पर रहता है। सोमवार को वह लोग मरीन ड्राइव के पास कचरा डंप करने जा रहे थे। राजेश माहली वाहन के पीछे बैठा था और वाहन से गिरने से वह घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *