जमशेदपुर मे रविवार को जनता दल यूनाइटेड द्वारा कार्यकर्त्ता सम्मलेन सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ बिहार राज्य के कैबिनेट मंत्री सह जदयू के झारखण्ड प्रभारी अशोक चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

वहीँ इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो, जदयू युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे, इस दौरान सभी ने मिलकर मंत्री अशोक चौधरी का जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद तमाम वक्ताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा मे कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिये, वहीँ मंत्री अशोक चौधरी ने कहा की झारखण्ड राज्य मे जनता दल यूनाइटेड को मजबूत बनाने हेतु पार्टी के तमाम पदाधिकारी सभी जिलों मे सम्मलेन कर रहे हैं, पार्टी मे युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो इसको लेकर भी प्रयास किया जा रहा है, आगामी चुनावों मे जनता दल यूनाइटेड पुरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी और झारखण्ड प्रदेश के उत्थान मे अपनी सम्पूर्ण भागीदारी निभाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *