साकची थाना क्षेत्र के टेंपो स्टैंड के पास शुक्रवार को शास्त्री नगर के रहने वाले ऑटो चालक मोहम्मद रिजवान पर चाकू से हमला हुआ

मोहम्मद रिजवान इस हमले में घायल हुए हैं। मोहम्मद रिजवान शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 का रहने वाला है। घटना की जानकारी साकची थाना पुलिस को दी गई है। साकची पुलिस ने मोहम्मद रिजवान का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया मोहम्मद रिजवान ने बताया कि वह कदमा से एक सवारी बैठाकर साकची जा रहे थे। धतकीडीह के पास एक युवक ने उन्हें हाथ देकर रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह समझ गए कि यह बदमाश है। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो युवक ने कहा चलो साकची में बताते हैं। साकची में मोहम्मद रिजवान सवारी उतारकर चाय पीने जा रहे थे। तभी, वह युवक वहां पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *