परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा तालाब में डूब गया युवक, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Spread the love

परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा का रहने वाला 45 वर्षीय युवक सुधीर पात्रो सरजामदा में तालाब में डूब गया है। घटना रविवार दोपहर की है। बताते हैं कि वह तालाब में नहाने गया था। तभी डूब गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तो स्थानीय लोगों ने तालाब से उसे निकाला। डूबने के दौरान उसके सर में चोट भी है। परिजन सुधीर पात्रो को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल लाए हैं। यहां इमरजेंसी में सुधीर पात्रो का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *