टेल्को थाना परिसर में आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के निर्देशानुसार रामनवमी पर्व के लाइसेंस धारी एवं गैर लाइसेंस धारी अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य गण के बीच गाइडलाइन की जानकारी देते हुए शांति समिति का बैठक संपन्न किया गया

जिसमें सभी लाइसेंस धारी एवं गैर लाइसेंस धारी जुलूस का नेतृत्व करने वाले अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य गणों के द्वारा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया शांति समिति का बैठक का नेतृत्व टेल्को थाना प्रभारी श्री अजय कुमार एवं थाना में पदस्थापित अन्य पदाधिकारी गण की अध्यक्षता में संपन्न किया गया इसमें टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी पर्व के अवसर पर नवमी एवं दशमी को रामनवमी जुलूस निकालने वाले सभी लाइसेंस धारी एवं गैर लाइसेंस धारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *