कुचाई प्रखंड अंतर्गत सोसोकड़ा गांव के टोला सिगिदा में 250 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख करम सिंह मुंडा ने शिलापट्ट का अनावरण कर व फीता काट कर किया। उक्त योजना 15 वें वित्त आयोग मद से किया गया है। जिसकी लागत राशि 2 लाख 43 हजार 612 रूपए है। इस दौरान प्रमुख करम सिंह मुंडा ने कहा कि यह सड़क पिछले कई सालों से ग्रामीणों की मांग थी। जो अब पूरा हो गया है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा,लखन मुंडा,बेरगा मुंडा समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।