बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग नाला में स्थित 01 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को किया गया ध्वस्त

सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग नाला में स्थित 01 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया। एक अन्य छापामारी में परसुडीह थाना गोलपहाड़ी स्थित 02 अवैध शराब बिक्री स्थल से अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।
जब्त प्रदर्श:-
जावा महुआ:- 12000 कि०ग्रा०
महुआ शराब:- 120 लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *