भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अभियान आपका अधिकार, आपकी सरकार आपकी द्वार अभियान में बरती जा रही कोताही के खिलाफ राज्य सरकार को भेजा गया 13 सूत्री मांग पत्र

झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपका अधिकार, आपकी सरकार आपकी द्वार अभियान में बरती जा रही कोताही के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जनता आपके द्वार नामक अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से राज्य भर के प्रसशिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा जा रहा है, शनिवार को जमशेदपुर में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को भी इन्होंने मांग पत्र सौंपा। इन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस अभियान में केवल धोका देने का कार्य किया जा रहा है, न ही राशन लोगों को मिल रहा है न ही व्रुद्धा और विधवा पेंशन , मनरेगा के तहत रोजगार भी उपलब्ध नही करवाया जा रहा है साथ ही किसानों के धान क्रय का मूल्य भी नही दिया गया और तो और धान का क्रय भी पूरी तरह नही किया गया , ऐसे तमाम 13 मांगो को लेकर पार्टी राज्य भर में जनता आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रख रहे हैं साथ ही इन सभी के निष्पादन की भी मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *