सोनिया गांधी की अलग छवि और भारत से उनका आत्मीय रिश्ता किसी से छुपा नहीं: हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और उनके जीवन से जुड़ी किताब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान सोनिया गांधी पर आधारित एक किताब के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किताब काफी मोटी है और इसे पूरा पढ़ने में समय लगेगा। हालांकि, उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें इस किताब में शामिल की गई हैं, जो बेहद अच्छा कदम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर व्यक्ति अपने आप में अलग होता है और सोनिया गांधी भी एक अलग छवि की महिला साबित हुई हैं। उन्होंने सोनिया गांधी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने अपना देश छोड़कर भारत आकर यहां के लोगों के साथ जो आत्मीय संबंध, नाता और हृदय रूपी रिश्ता बनाया है, वह किसी से छुपा नहीं है। इस दौरान उनके साथ कई अन्य नेता और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *