राँची झारखंड के 108 एंबुलेंस के ड्राइवर और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने पहले ही आह्वान किया था कि अगर उनकी लंबित मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसके बाद 18 नवंबर की रात 8 बजे से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, हड़ताल पर जाने के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने आज गुरुवार को स्वास्थ्य मुख्यालय नामकुम के समक्ष धरना-प्रदर्शन देने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *