एसएसपी ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश


जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने आदतन अपराधियों, संगठित आपराधिक गिरोहों तथा अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के कारोबार में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके अलावा उन्होंने बीट पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा इस संबंध में पूर्व में जारी सभी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *