आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी 20 से 22 राउंड गोली चलने का दावा, सोशल मीडिया पर विज्ञप्ति जारी कर कोयला और बालू कारोबारियों को दी धमकी*

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है होन्हे गांव में पीओ कार्यालय के समीप संचालित एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया खास बात यह है कि घटनास्थल के पास ही सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती रहती है वहीं, इस गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ली है वायरल विज्ञप्ति में राहुल दुबे ने दावा किया है कि बुधवार की रात एवीएस कंपनी के कार्यालय में 20 से 22 राउंड गोलियां चलवाई गईं। उसने इस हमले की वजह फोन कॉल को नजर अंदाज करना बताया है। विज्ञप्ति में अर्श कुमार और आदित्य को सीधे तौर पर धमकी देते हुए कंपनी का काम बंद रखने और संपर्क कर मामला मैनेज करने की चेतावनी दी गई है इतना ही नहीं, राहुल दुबे ने झारखंड के कोयला, बालू और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को भी रंगदारी देने की धमकी दी है घटना के दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों के आने और फायरिंग कर फरार होने की बात सामने आई है इधर, घटना की सूचना एसपी अनिमेस नैथानी के निर्देश पर टंडवा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अब देखना होगा कि कोयलांचल में दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *