जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

जमशेदपुर में मरीन ड्राइव मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक और दो युवतियों की मौत होने की सूचना है। मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और इस्तिका सिंह के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चारों एक सफेद कार में सवार होकर मरीन ड्राइव से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को बाहर निकालकर एमजीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख जताया। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संतान को खोने का दुख माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

बाईट — अवधेश सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *