लेस्लीगंज पुलिस ने सीएसपी लूटकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल।पुलिस ने अपराधियों से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटी गई नकदी व बाइक की बरामद



नीलाम्बर पिताम्बरपुर, लेस्लीगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।तीनों आरोपी लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के गोपालगंज में सीएसपी, पांकी के तेतराई में सीएसपी और मनातू के सेमरी में सीएसपी लूट कांड को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अपराधी पवन सिंह के स्वीकारोक्ति बयान पर पांकी पुलिस ने सदर थानाक्षेत्र के जोरकट से राजा सिंह नामक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है।ये तीनो अपराधी मिलकर पूर्व में लातेहार जिला के बरवाडीह में,पांकी के तेतराई मनातू के सेमरी में सुनियोजित तरीके से हथियार के दम पर सीएसपी लूटऔर सतबरवा थानाक्षेत्र के पोलपोल में सड़क लूट को अंजाम दिया था।उक्त जानकारी एसडीपीओ लेस्लीगंज प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता कर दिया है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को दो हथियारबंद अपराधी सतबरवा थानाक्षेत्र के पोलपोल हाइवे पर सड़क लूट के बाद लूटी हुई बाइक से लेस्लीगंज के गोपालगंज में लूट को अंजाम दे रहे थे किंतु सीएसपी संचालक और उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गए और ग्रामीणों के सहयोग से हथियार सहित दोनो अपराधियों को पकडकर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार सिंह का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनलोगों ने पूछताछ में लेस्लीगंज सहित पांकी, मनातू ,लातेहार के बरवाडीह में सीएसपी लूट सहित सतबरवा के पोलपोल सड़क लूट को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति किया है।
लेस्लीगंज पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई एक पल्सर बाइक,7100 रु,एक काला बैग,एक देशी पिस्टल,5जिंदा गोली,एक खाली खोखा और नोकिया का एक मोबाइल जब्त किया है।
पुलिस पूछताछ में पवन कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो माह पूर्व अपने सहयोगी राजा सिंह, पिता जसवंत सिंह, निवासी जोरकट , थाना सदर, पलामू के साथ मिलकर पांकी के तेतराई में सीएसपी तथा मनातू के समरी मोड़ स्थित सीएसपी में भी पिस्तौल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस लूटकांड में राजा सिंह भी शामिल था। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ प्रशांत कुमार 2 लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह मनातू थानाप्रभारी विक्की कुमार वर्णवाल मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *