देश की प्रतिष्ठित कॉलेज में शामिल, रांची स्थित बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव


बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में मिला , फंदे से झूलता हुआ छात्रा का शव, देर रात की घटना.
छात्रा के शव को कब्जे में लेते हुए, पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी बीआईटी ओपी की पुलिस…

देश की प्रतिष्ठित और नामचीन तकनीकी संस्थानों में से एक , राँची के बीआईटी थाना क्षेत्र में स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी मेसरा) के हॉस्टल संख्या -9 में एक छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में से छात्रा का फंदे से लटका हुआ शव मिलते ही पूरे कैंपस में सनसनी मच गई।

मृतक छात्रा की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला की रहने वाली अंजली सुमन के रूप में हुई है, वह बीआईटी मेसरा की विद्यार्थी थी और हॉस्टल संख्या 9 में रहती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक बीआईटी मेसरा संस्थान में एमएससी की छात्रा अंजली सुमन शुक्रवार की शाम में कॉलेज से लौटने के बाद, वह हॉस्टल नंबर 9 के अपने कमरे में चली गई थी।
हालांकि काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर , और रात की डिनर के समय भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तब उसकी अन्य दोस्तो (सहेलियों) ने संदेह होने पर उसके कमरे के दरवाजे को खटखटाया इस दौरान अंदर झांकने पर फांसी के फंदे से झूलती हुई अंजली को देखा गया , इसके बाद ही हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं के द्वारा तत्काल मामले की जानकारी जानकारी कॉलेज प्रबन्धन को दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा अंजली होस्टल के कमरे में पंखे से झूलती हुई पाई गई।

छात्रा की फंदे से झूलने की सूचना कॉलेज प्रबंधन के द्वारा बीआईटी थाना की पुलिस को दिया गया, मौके पर पहुंची बीआईटी थाना की पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को नीचे उतरवाया, हालांकि कमरे की तलाशी के क्रम में अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है, जिस कारण अब तक यह स्प्ष्ट नही हो पाया कि आखिर छात्रा ने ऐसा आत्मघाति कदम क्यो उठाया, क्या पढ़ाई को लेकर तनाव में थी या फिर कुछ वजह है, यह स्पष्ट नही हो पाई है।

देर रात होने के कारण आज बीआईटी थाना की पुलिस के द्वारा मृतक छात्रा का, उसके परिजनों के पहुंचने के उपरांत पोर्स्टमार्टम करवाया जाएगा,
वही पूरे मामले को लेकर बीआईटी ओपी की पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *