
समस्तीपुर ज़िले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जखड़ा गांव में सिलेंडर फटने के बाद अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया वही घर में रखा सामान तेजी से जलने लगा। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग और भी भड़क गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वही मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि इस अगलगी में घर में रखे कई जरूरी सामान समेत अन्य संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात बताई है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।