कदमा में देर रात चापड़ से हमला, कैफ खान गंभीर घायल; हमलावर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

Spread the love


जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित बाबा फर्नीचर और फारूकी मस्जिद के समीप गुरुवार देर रात चापड़ से हमला किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में कैफ खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
इधर, शहर में लगातार सामने आ रही चापड़बाजी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *