आदित्यपुर में धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सरायकेला जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में गुरुवार को राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 79 पाउंड का विशाल केक काटा गया. कार्यक्रम का नेतृत्व लालू विचार केंद्र के संयोजक एवं राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया. केक काटने से पहले लालू यादव के चित्र पर तिलक, आरती और पूजा-अर्चना की गई. कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया. भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया.
अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की एक विचारधारा हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.
पुरेन्द्र नारायण सिंह (संरक्षक- लालू विचार केंद्र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *