जमशेदपुर: बाराद्वारी के डॉ. डीके मिश्रा क्लिनिक में मरीज की मौत, हंगामे के बाद 2 लाख देकर मामला शांत

Spread the love

जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित डॉ डीके मिश्रा क्लिनिक में रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल शुरू कर दिया उसके बाद अनान- फानन में अस्पताल प्रशासन ने मरीज के परिजनों को दो लाख का मुआवजा देकर मामले को रफा- दफा कर दिया. हालांकि मौके पर पुलिस भी पहुंची मगर तबतक मामला शांत हो चुका था और परिजन पैसे लेकर जा चुके थे. बताया जा रहा है कि जादूगोड़ा निवासी परेश भगत का दो दिन पूर्व गोल ब्लाडर में पथरी का ऑपरेशन डॉ डीके मिश्रा क्लिनिक में हुआ था. जहां रविवार को ईलाज के क्रम में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पथरी जैसे मामूली ऑपरेशन में मरीज की मौत बिना लापरवाही के नहीं हो सकती. परिजनों का हंगामा देख अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और दो लाख का मुआवजा देकर मामले को रफा- दफा कराकर परिजनों को चलता कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *