
जमशेदपुर : शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र Sakchi Market के गेट नंबर-1 के पास को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक युवक का सिर फट गया, जबकि दूसरे युवक के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार साकची मार्केट क्षेत्र में कचरा चुनने वाले कुछ लोगों और वहां खरीदारी करने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे बाजार में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात ट्रैफिक जवान इम्तियाज ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही Jharkhand Police की टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को पकड़कर Sakchi Police Station ले गई।
घटना में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए MGM Hospital भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के कारण कुछ समय के लिए साकची मार्केट क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
