
जमशेदपुर में जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के द्वारा आगामी 11 फ़रवरी को ड्राइवरों के उचित वेतन एवं कंपनी के पार्किंग में हो रहे अवैध वसूली के खिलाफ अर्धनग्न होकर हड़ताल किया जायेगा, इसको लेकर यूनियन ने तैयारियां पूरी कर ली हैँ, यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने आज अर्धनग्न होकर कंपनी के अधिकारीयों को चेतावनी दी हैँ की ड्राइवरों के हक़ को दिलवाने के लिए वे सड़क पर अर्धनग्न होकर हड़ताल करेंगे, उन्होने कहा की कंपनी के एक अधिकारी अजित वर्मा के भ्रस्टाचर के कारण आज ड्राइवरों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा हैँ, पार्किंग में तरह तरह के मद से मुद्रा दोहन किया जा रहा हैँ, वाहन मालिकों को उचित रेट नहीं मिल रहा हैँ, और इन सबके खिलाफ 11 फ़रवरी से अनिश्चित्कालीन अर्धनग्न हड़ताल शुरू होगा जिसमे तक़रीबन 7 हजार ड्राइवर और वाहन मालिक शामिल होंगे.
