
सरायकेला कांड्रा थाना अंतर्गत लहाकोठी निवासी डॉ. गंगाधर महतो के इकलौते पुत्र प्रकाश महतो (27 वर्ष) ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रकाश देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पूर्व ही देहरादून से कांड्रा अपने घर आया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात वह अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. परिजनों ने उसे देखते ही तत्काल फंदे से उतारकर टीएमएच (टाटा मेमोरियल अस्पताल) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा हुआ है. पुलिस शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया
