
31 साल पुराने मामले में पटना के स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया था जिसके तमिला के लिए आज रात पटना पुलिस मन्दिरी स्थित पप्पू यादव आवास पर गिरफ्तारी के लिए पहुंची, गिरफ्तारी से पहले पप्पू यादव ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पर रहा है उनको दवा लेना पड़ता है उन्होंने अपना मेडिकल रिपोर्ट भी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह को दिखाया, इस पर सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वह गिरफ्तारी बाद उनका मेडिकल करवाएंगे, पटना पुलिस पप्पू यादव को लेकर आईजीएमएस पहुंची आईजीएमएस में पप्पू यादव का मेडिकल हुआ उनका xray और ecg हुआ और पुलिस पप्पू यादव को अभी आईजीएमएस में ही रखी है सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा यह पुलिस का विशेषाधिकार है कि वह पप्पू यादव को किस थाने में लेकर जाती है कल पप्पू यादव को कोर्ट में पेश किया जाएगा यह एक कानूनी प्रक्रिया है। पप्पू यादव अभी आईजीएमएस के इमरजेंसी वार्ड में है।
