रोहतास: शादी समारोह में नाच के दौरान फायरिंग, युवक की गोली लगने से मौत

Spread the love

रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोड़नडीह जहां एक शादी समारोह में नाच के दौरान फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से वीर बहादुर सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई। मृतक का उम्र महज लगभग 25 वर्ष था। वह ढोड़नडीह गांव का ही रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि हत्यारा मृतक का करीबी मित्र था। बताया जाता है कि बीते रात भोजपुर जिला के बिहिया के यादवपुर से एक बारात आई हुई थी। उस बारात में नाच की व्यवस्था थी। आज अहले सुबह नाच के दौरान फायरिंग हो गई। जिसमें वीर बहादुर सिंह की मौत हो गई। सूचना पर बिक्रमगंज के डीएसपी सिंधु शेखर सिंह भी पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह मामला पूरी तरह हत्या का प्रतीक होता है। क्योंकि मृतक पर एक से अधिक फायरिंग की गई है। संभवत: नर्तकी के साथ नाचने को लेकर विवाद हुआ होगा। फिलहाल फॉरेंसिक टीम पूरी मामले की जांच कर रही है। डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह भी इसी ढोड़नडीह गांव का है। मृतक तथा हत्यारा पहले से परिचित हैं। मृतक राजेश्वर सिंह का पुत्र था। डीएसपी का कहना है कि हत्यारा में मृतक का करीबी मित्र था।

  • सिंधु शेखर सिंह (डीएसपी) बिक्रमगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *