जमशेदपुर के भुइयाडीह इलाके मे नदी से सटे 150 घरों को तोड़े जाने का नोटिस एनजीटी ने जारी किया है, इसका विरोध कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी किया जा

रहा है, पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने इसको लेकर जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदर्शन किया, इन्होने कहा की प्रसाशन एक आँख मे काजल और एक आँख मे सुरमा वाली काम कर रही है, नदी से सटे बड़े बड़े बिल्डिंग को नोटिस नहीं दिया जा रहा है लेकिन रोज कमाने खाने वाले लोग जिन्होंने पाय पाय जमा कर अपना छोटा सा घर बनाया है उन्हें तोड़ने का आदेश जारी किया है, किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, इन्होने कहा की आज सांकेतिक रूप से जिले के उपायुक्त से अपील की जा रही है, आगे उग्र आंदोलन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *