स्वाति शर्मा से विश्वकर्मा समाज के युवाओं को प्रेरणा लेने की जरुरत – विकास राणा

UPSC 2023 में 17 वाँ स्थान से उत्तीर्ण हुई सुश्री स्वाति शर्मा को झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज ने विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी जमशेदपुर के मानगो निवासी विश्वकर्मा समाज की बेटी सुश्री स्वाति शर्मा से मिलकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ! सुश्री स्वाति शर्मा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में पुरे भारतवर्ष में 17वाँ स्थान प्राप्त करके पुरे झारखण्ड में ही नहीं बल्कि पुरे भारतवर्ष में विश्वकर्मा समाज का नाम रोशन किया ! विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने UPSC 2023 में 17 वाँ स्थान प्राप्त करके उत्तीर्ण हुई सुश्री स्वाति शर्मा को मोमेंटो देककर, शॉल उढ़ाकर, विश्वकर्मा समाज का अंगवस्त्र पहनकर तथा बुके देकर सम्मानित किया ! विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वाति शर्मा से विश्वकर्मा समाज के युवाओं को प्रेरणा लेने की जरुरत है ! UPSC परीक्षा में 17वाँ स्थान प्राप्त करके पुरे विश्वकर्मा समाज के मान सम्मान को बढ़ाया है सभी ज़िलों में ख़ुशी की लहर है और पूरा विश्वकर्मा समाज प्रफुल्लित है ! सम्मान समारोह में मुख्य रूप स प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, दिलीप शर्मा, राँची जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष यदु राणा, वकील राणा, राँची के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, जिला महासचिव दीपक राणा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, उमेश राणा, महादेव विश्वकर्मा, जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष रामविलास शर्मा ,उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महामंत्री सुजीत शर्मा, सहायक महामंत्री राजकुमार शर्मा, महिला अध्यक्ष मीरा शर्मा, संगीता शर्मा, रितु शर्मा ,मीना शर्मा, विश्वकर्मा कल्याण समिति से अर्जुन राणा ,अरविंद शर्मा , संजीत शर्मा, अजय शर्मा ,विजय शर्मा ,विजय कुमार शर्मा , सरायकेला जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ,सचिव मुकेश शर्मा ,के अलावा विश्वकर्मा समाज के महिलाये, पुरुष सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!