पूर्व लोकायुक्त डीएन उपाध्याय की याद में कवि सम्मेलन


जमशेदपुर, 28 मार्च : झारखंड के पूर्व लोकायुक्त डीएन उपाध्याय के परिवार के द्वारा एक कवि सम्मेलन का आयोजन कल संध्या 6 बजे किया गया। कवि सम्मेलन का आयोजन पूर्व लोकायुक्त के भुईयांडीह स्थित आवास पर किया गया। जिसमें शहर के गिने-चुने नामी कवि एवं कवयित्रियों ने हिस्सा लिया। कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण वयोवृद्ध कविवर त्रिपाठी सियारमण थे।
कवि सम्मेलन में पूर्व लोकायुक्त स्वर्गीय डीएन उपाध्याय की पत्नी ऐंजिल उपाध्याय ने भी अपनी कविता का पाठ कर स्वर्गीय उपाध्याय को याद किया। कविवर त्रिपाठी सियारमण की कविताओं ने पुराने युग की याद ताजा कर दी। जिस वक्त के कवि सिद्धांतवादी हुआ करते थे। आजकल ज्यादातर कवि विभिन्न वादों के हुआ करते हैं।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता माधव पांडेय निर्मल ने की। मंच संचालन सरोज सिंह मधुप ने किया। कविता पाठ करने वालों में एंजेल उपाध्याय, रजनी सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, अरविंद विद्रोही, शिवनंदन सिंह, कुमार अमलेंदु भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *