पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो का मनाया गया 67 वां जन्म जयंती।

रविवार को चांडिल बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय सुधीर महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर 67 वां जन्म जयंती मनाया गया। जन्म जयंती के अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, पूर्व जिला परिषद सह झामुमो नेता ओमप्रकाश लायेक, राहुल वर्मा, गुरुचरण किस्कू, शंकर लायेक सहित कई लोगों ने पुष्प अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *