गोबिंदपुर में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जागरूक भी किया गया

राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर मध्य विद्यालय परिसर में महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें चार पंचायत गोविंदपुर ,बड़ा सिजुलता,जुमाल, एवं गम्हरिया पंचायत की महिला कलस्टर एवं समूह की महिला सदस्य उपस्थित थी। वहीं कार्यक्रम में एक वर्ष में उत्कृष्ट महिला समुह के महिलाओं को मुख्यातिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। महिलाओं को आजीविका के साथ जोड़कर और भी सशक्त करने की रणनीति तैयार की गई।ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बने। इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की बीपीओ मोनिका महतो, गोविंदपुर मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शिक्षिका, महिला समूह के बी.ए.पी. मंगल सिंह बोईपाई,सीसी जयपाल बोदरा, और मालिमा बोदरा,आईपीआरपी मकरु महतो समेत कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।वहीं कार्यक्रम में सक्रिय महिला सदस्यों में मोनका सरदार,रानी बानरा, सुलेखा महतो ,अनीता महतो ,परमेश्वरी हांसदा, सुषमा मुर्मू, शिवानी महतो, देवला मुर्मू, सुनीता महतो,छबि मंडल एवं चार पंचायतों की सभी सखी मंडल की सदस्य उपस्थित थी।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *