बोकारो रेलवे ट्रेक मेन (पेट्रोलिंग मेन) ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

गोमो तेलो रेल लाइन के तेलो स्टेशन से करीबन ढेड़ किलोमीटर के दूरी पर दांदूडीह के समीप पोल संख्या सी-8/5 ओर सी-8/7 के बीच मे दो रेलवे ट्रेक मेन (पेट्रोलिंग मेन) ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनो की मौत हो गयी। तेलो स्टेशन मास्टर के द्वारा गैंग मेन इंचार्ज एवं जीआरपी पुलिस को सूचना दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर वरीय अनुभाग अभियंता रेल पथ चंद्रपुरा रंजीत कुमार घटना स्थल पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लगभग 3:45 बजे सूचना मिलने के बाद तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर पहुँचने के बाद दोनों कर्मी का शव छत विक्षत पड़ा हुआ था। साथ ही कहा कि युक्त घटना इस्लामाबाद हटिया एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18623 आप की चपेट में आने से दोनों ट्रेक मेन रेल कर्मी की मौत हो गयी। ड्यूटी के रिकॉड के आधार पर दोनों की पहचान किया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात्रि को 10 बजे से मोहन कुमार शर्मा 40 वर्ष एवं राहुल कुमार उम्र 28 वर्ष दोनो पेट्रोलिंग गस्ती में ड्यूटी कर रहे थे।
दोनो कर्मी राहुल कुमार 28 वर्षीय गांव बढैया थाना कुर्था जिला अरबल बिहार वही दूसरे कर्मी मोहन कुमार शर्मा 40 वर्ष पटौरी पशिचम वर्ड नम्बर 8 गांव पटगछिया, जिला सहरसा बिहार के थे। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन की दी गयी। वरीय अनुभाग अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात 22:00 बजे से इनकी ड्यूटी थी ड्यूटी के दौरान ही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है सुबह खोजबीन के दौरान पता चला दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *