प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर मे आज से एक वृक्ष मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई।

इस वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज वृक्षारोपण किया। इसी क्रम मे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची स्थित राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान के परिसर मे वृक्ष लगाया।

.. रांची मे वृक्षारोपण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत मे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से चिंतित है। ऐसे मे अधिक से अधिक वृक्ष लगाना हमारा परम दायित्व हो जाता है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन विषयों पर काफ़ी गंभीर हैं, .. और उनके निर्देश पर इस वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

..पत्रकारों के एक सवाल के जवाब मे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखण्ड मे अव सब अच्छा होनेवाला है।

.. इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौहान से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलाक़ात की, .. और उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान श्री चौहान ने श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय मुख़र्जी की एक देश – एक संविधान की सोच मूर्तरूप ले चुकी है, .. और जम्मू – कश्मीर भी अब इससे अछूता नहीं है।

.. केंद्रीय मंत्री श्री चौहान आज रांची मे विभिन्न कार्यक्रमों मे हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *