विस्थापितों की समस्याओं को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर से नीचे रखने की किया मांग

चांडिल। चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर से नीचे रखने एवं विस्थापितों की समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को 116 गांव युवा विस्थापित संगठन संग विधायक सविता महतो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। इस दौरान विधायक ने विस्थापितों को हो रही समस्याओं का समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। विधायक के द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में जल संसाधन विभागीय अधिसूचना संख्या 843 /2021 संशोधन करते हुए प्रति विकास पुस्तिका धारी विस्थापितों को नियुक्ति देने, वर्तमान पुनर्वास नीति संशोधन कर नए पुनरीक्षित पुनर्वास नीति 2022 तैयार करते समय विस्थापित संगठन व समिति को प्रतिनिधि के रुप में सम्मिलित करने। सभी पुनर्वास स्थल को घेराबंदी करने तथा अवैध रूप से कब्जा धारी गैर विस्थापित को चिन्हित करने, पुनरक्षित पुनर्वास तिथी 2017 के कंडिका 6.3 प्रशिक्षण की व्यवस्था से संबंधित देय राशि को चार गुना बढ़ाने, प्रति विस्थापित परिवार को विशेष पैकेज की व्यवस्था करना सहित कई मांग सामिल है। इस मौके पर विस्थापित युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता भोलानाथ रजक, चंद्र प्रकाश साहदेव, डमन कैवर्त, अर्जुन सिंह, मुकुंदर महतो, घनश्याम सिंहदेव, झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *