आगलगी के पीड़ित को हरेलाल महतो ने दी आर्थिक सहायता



जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल

चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के मुडू में गत सोमवार शाम को अर्जुन महतो के घर में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। अगलगी की जानकारी मिलने पर मंगलवार को आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो पीड़ित अर्जुन महतो के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया घर में रखे नगद 15000 के अलावे कई सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान आजसू नेता हरेलाल महतो ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया और ढांढस बंधाया। हरेलाल महतो ने नीमडीह अंचल अधिकारी से तत्काल क्षति पूर्ति मुआवजा देने का मांग किया। इस मौके पर प्रशांत सिंह, पदधो महतो, मदन महतो, सुमित महतो, लक्ष्मी कांत महतो, सनत महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *