झारखंड: Weather Forecast : तीन दिनों तक छाए रह सकते हैं आंशिक बादल, इन जिलों में गर्मी का कहर जारी

राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। मगर आंशिक बादल छाए रहेंगे। 21 मार्च को भी कमोबेश यही स्थिति रही। अब अगले 3 दिनों तक यानी यह स्थिति 22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया है। इस दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
 
*🔹4 जिलों में आज भी देखी गई लू की स्थिति*

झारखंड के उत्तर पश्चिम भाग के कई जिलों में लू (Heat wave) की स्थिति लगातार तीसरे दिन यानी सोमवार को भी देखने को मिली। मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी रिपोर्ट में पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में हीट वेब की स्थिति देखने की बात कही गई है।

36 से 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान 
राजधानी सहित राज्यभर में मौसम के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य के 8 जिलों का उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मध्य झारखंड में यानी रांची खूंटी सहित अन्य जिलों में 36 डिग्री उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों यानी चतरा लातेहार गढ़वा आदि और उत्तर पूर्वी के जिले धनबाद देवघर आदि में पारा 40 के पार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *