चौका – एमआर एलॉय कंपनी में काम के दौरान मजदूर की मौत।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) शुक्रवार को चौका थाना क्षेत्र में स्थित एमआर एलॉय स्पोंज कंपनी में करंट लगने से चौका के पालना निवासी 32 वर्षीय मजदूर उत्तम लायेक की मौत हो गई। उत्तम कंपनी में वेल्डर का कार्य करता था। काम करने के दौरान उसे करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में चांडिल अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ‌ मिली जानकारी के अनुसार उत्तम अपने पिछे पत्नी और तिन बेटी को छोड़ गए हैं। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को कंपनी गेट के समक्ष रख कर कंपनी प्रबंधन से मुआवजा की मांग कर रहे हैं। झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव शैलेन्द्र मैथी ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *