कुचाई में भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की हुई बैठक

कुचाई प्रखंड अंतर्गत भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान्ती देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही केंद्र सरकार की ओर से सरकारी योजनाएं जो महिलाओं व बच्चियों के लिए चल रही है उसकी जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बुथ स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए राज्य में भाजपा की सरकार का स्थापना पुनः कैसे करें इस पर विशेष चर्चा हुई। केंद्र की ओर से निर्देश के अनुसार प्रत्येक बुथ स्तर से दो दो महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पंचायत स्तर में प्रत्येक माह एक बैठक करने का निर्देश दिया गया है। जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी है उन्हें स्वरोजगार के साथ जोड़ते हुए आर्थिक सबल बनाते हुए समाज के लिए अपने पार्टी के लिए कुछ करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष और रेशमी साहू,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार,बेबी दास, निधि सिंहदेव, तिलेश्वरी देवी,सविता गागराई,मधू दास, नागेश्वर पांडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *