कुचाई में 20 सूत्री सदस्यों का झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से किया गया स्वागत, विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल


कुचाई प्रखंड के झामुमो कार्यालय में सोमवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से 20 सूत्री के सदस्यों का स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। विधायक श्री गागराई ने कुचाई के 20 सूत्री अध्यक्ष राम सोय को माला पहनाकर स्वागत किया। वही बाकी अन्य सदस्यों को भी स्वागत किया। इस दौरान विधायक श्री गागराई ने कहा कि राज्य में महागठबंधन कि सरकार चल रही है। सरकार ने सभी वर्गों के लोगों को 20 सूत्री में जगह दी है। साथ ही नव मनोनीत 20 सूत्री अध्यक्ष राम सोय ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस उद्देश्य से जो जिम्मेदारी दी है उसका निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। कुचाई प्रखंड क्षेत्र का चंहमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। वही 20 सूत्री के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष वह सदस्यों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राजेपी सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, अजय सामड, पार्वती गागराई, रामचंद्र सोय, धनश्याम सोय, डुबराय हेम्ब्रम, मंगल सिंह मछुआ, रावण सुम्ब्रुई, डांसर बांदिया, महेश्वर महतो, संध्या महतो, बनवारीलाल सोय, गौर सिंह मुंडा, मधुसूदन मुंडा, स्टीफन मुंडा, श्याम घन प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *