फैन्स क्लब ने सीपी सिंह के जन्मदिन पर काटे केक,बाटे कम्बल,फल,मिठाईयां,ब्रेड और भोजन समाग्री


झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री विधानसभा अध्यक्ष एवं रांची से छह बार के विधायक सी पी सिंह का जन्मदिन जमशेदपुर में सीपी सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष लालचंद सिंह के नेतृत्व में बाराद्वारी ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच केक काटी गई और फल एवं भोजन का वितरण किया गया साथ ही श्री श्री उमेश्वर नाथ मंदिर में गरीबों के बीच कंबल वितरण कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामनां की गई,इसमें भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह,आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी,हिंदू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष बलबीर मंडल विशेष रूप से शामिल हुए इस ।अवसर पर सभी ने आदरणीय सीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु ,स्वस्थ एवम यशस्वी होने की कामना की पूर्व मंत्री सी पी सिंह ने भी वीडियो कॉल के मध्य से सभी से बात की एवम शुभकामनाएं स्वीकार की।
इस अवसर पर विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सर्व सुलभ सीपी सिंह जैसे नेता का जनाधार उनकी लोकप्रियता उनके व्यवहार एवं कुशल समाजिक कार्यों के द्वारा पूरे झारखंड की जनता में लोकप्रिय है कन्हैया सिंह ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और अपने अभिभावक का जन्मदिन जमशेदपुर में हम लोग मना रहे हैं इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी अमर सिंह ,भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री शैलेश गुप्ता, कौशिक सवैया, जितेंद्र सिंह ,सुजीत सिंह, ऋषभ सिंह,गणेश दुबे, विनय सिंह ,देवानंद झा ,संजय सिंह ,सुमन शांडिल्य,रणजीत सिंह,विकास गुप्ता,सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *