बागबेड़ा: कोरोना से युवक की हुई मौत, पंचायत समिति के सदस्यों ने स्वयं किया घर को सेनिटाइज, हर संभव सहयोग करने का दिया आश्वासन

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत गणेश पूजा मैदान के समीप एक युवक का कोरोना पॉजिटिव से मृत्यु हो गई है। उस युवक का बृहस्पतिवार रात को अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोरोना पॉजिटिव के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।
मृतक के परिजनो ने इसकी सूचना जिला पार्षद किशोर यादव, उप मुखिया सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान को दी, एंव मृतक के क्वाटर को सेनेटाइज करने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही उनके आवास को सैनिटाइजर करने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में संपर्क करने का प्रयास किया गया। मगर मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व होने के कारण कार्यालय बंद था और मजदूर भी कहीं नहीं मिल रहे थे। अंततः जिला पार्षद किशोर यादव, उप मुखिया सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से अपने स्तर से हैंड मशीन से स्वयं अपने हाथों से मृतक के घरों का पूरी तरीके से अंदर एवं बाहर सैनिटाइजर का छिडकाव कर सेनेटाइज किए। इसके अलावे उनके रिश्तेदार का रोड नंबर 5 के घर को भी पूरी अच्छी तरीके से अंदर और बाहर सैनिटाइज किए। चुकी उनके रिश्तेदार का आना जाना लगा हुआ था। इस कारण उनके रिश्तेदारों का घर भी सैनिटाइजर किया गया। तत्पश्चात उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में हरसंभव अपना सहयोग देने का आश्वासन भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *