चाण्डिल: झामुमों सुप्रीमो शिबु सोरेन का मनाया 78 वाँ जन्मदिन मनाया



झारखंडीयों के लिये जो सपना शिबु सोरेन ने देखा था उस सपना को पुरा करने की दिशा में सरकार काम कर रही है: शैलेंद्र कुमार मैथी

चाण्डिल। चाण्डिल प्रख़ंड क्षेत्र के अन्तर्गत झाबरी पंचायत के पोड़का धातकीडीह स्थित राज बिद्या केन्द्र में मंगलवार को झारखंड श्रमिक संघ व झामुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो सुप्रीमो एवं दिसोम गुरू शिबु सोरेन का 78 वाँ जन्मदिन केक काटकर और श्रमिकों के बीच मिठाई बाँटकर मनाया।रिमझिम वारिश में भी झारखण्ड श्रमिक संघ के केन्द्रीय सचिव सह झामुमो नेता शैलेन्द्र कुमार मैथी ने क्षेत्र में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्या सुने व त्वरित समाधान करने का भरोसा दिया।झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव सह झामुमों नेता शैलेन्द्र कुमार मैथी ने कहा अलग झारखंड राज्य के लिये कठिन संघर्ष और झारखण्ड गठन के 21 साल की राजनीति के बाद दिसोम गुरू शिबु सोरेन ने अपना अलग ही स्थान बनाया है।शिबु सोरेन के उस संघर्ष के वजह से उन्होंने न केवल झारखंड की राजनीति में बल्कि देश में भी अपनी अलग जगह बना ली है।आगे कहा दिसोम गुरू शिबु सोरेन ने न सिर्फ सूदखोर महाजनी प्रथा को समाप्त किया बल्कि उनके आन्दोलन के बदौलत झारखंडी और आदिवासी मुलवासी के लिये जो अलग राज्य का सपना देखा था व आज झारखण्ड एक अलग बनकर सपना को पुरा करने की दिशा में झारखंड सरकार काम कर रही है। मौके पर प्रभारी अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह मुण्डा ग्राम प्रधान शक्तिपदो महतो दिनेश महतो खुदीराम सिंह मुण्डा सुशेन महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *