1 दिन में मिले मरीजों में झारखंड 11 राज्यों में चौथे स्थान पर, अकेले राजधानी राँची में 1196 नए संक्रमित

रांची : झारखंड में कोरोना ब्लास्ट हुआ। पूरे राज्य में बीते 24 घंटों में 2681 नए केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा राँची में 1196 नए संक्रमित मिले। वही कोरोना से पूर्वी सिंहभूम में 2 लोगों की मौत हो गयी। अगर पिछले 5 दिनों की बात करें, तो इन 5 दिनों में झारखंड में 3.56 गुना तो राँची में 3.66 गुना तेजी से केस बढ़े है। वही संक्रमण दर बढ़कर 4.87 % हो गयी। वही राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 7681 हो गया।
बता दे कि राज्य में प्रतिदिन औसतन 32 हजार सैम्पलों की जांच हो रही थी। जिसमे से सोमवार को झारखंड में 1481 संक्रमित मिले थे। लेकिन मंगलवार को जांच का दायरा जैसे ही बढ़कर 55019 हुई। यानी जांच 1.72 गुना बढ़े तो मरीजो की संख्या में 1.81 गुना की बढ़ोतरी हो गयी।
वही अगर राजधानी रांची की बात करें तो राँची में मिले 1196 केस में से 25 रिम्स के जूनियर डॉक्टर व इंटर्न शामिल है। इसके अलावे 12 नर्सें और अन्य स्टाफ हैं।

झारखंड में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक राजधानी रांची में 1196, पूर्वी सिंहभूम 402, बोकारो 162, धनबाद 161, कोडरमा 152, देवघर 109, हजारीबाग 94, रामगढ़ 87, पश्चिमी सिंहभूम 60, खूंटी 42, चतरा 38, गुमला 30, गिरिडीह 25, गोड्डा 18, जामताड़ा 17, पलामू 17, सिमडेगा 17, सरायकेला 14, दुमका 12, गढ़वा 10, लोहरदगा 10, लातेहार 8 नए संक्रमित मिले हैं। फिलहाल राज्य में 7681 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *