खरसावां चौक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका


खरसावां खेरसे मुंडा चौक परिसर में बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री दुलाल स्वानसी ने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राज्य में अपराधिक घटना दिनोंदिन बढ़ते ही जा रही है। राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब राज्य में नेता ही सुरक्षित नहीं होंगे तो आम जनता का क्या होगा। राज्य के नेता जब समाज के लिए घर से निकलते हैं तो अपराधियों द्वारा उनके ऊपर हमला करते हैं। इस पर प्रशासन किसी तरह का सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर पाती है। इस तरह से पूरा झारखंड में आम आदमियों के साथ- साथ विपक्ष के नेताओं को समाज सेवा के लिए अब काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार से राज्य में विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुजाहिद खान, सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी, प्रदीप सिंहदेव, अमित केसरी, प्रकाश मुखी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन, प्रशांत महतो, नयन नायक, रमेश महतो, राउतु हाईबुरू, लादुराम हेम्ब्रम, बिषकंठ प्रधान, जयचंद्र महतो, इंद्रजीत उरांव समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *