घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भापजा महिला मोर्चा द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया

मुख्य रूप से उपस्थित रहे घाटशिला के पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण टुडू,पोटका के पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार,पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी,भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती एवं जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद।

🔹घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष *माला दे* के नेतृत्व में राज्य में हो रहे महिलाओं पर शोषण,बलात्कार एवं अत्याचार के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

*पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू* ने संबोधन में झारखण्ड की हेमंत सरकार पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को खत्म कर दिया है। महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है।भाजपा की पिछले सरकार ने महिलाओं के सम्मान में बहुत सारे योजनाएं चलाई थी।वर्तमान हेमंत सरकार ने बंद कर दिया।भाजपा हमेशा से ही महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत करने के लिए कई योजना बनाई लेकिन जेएमएम सरकार महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है।उसको लगता है की राज्य की जनता के लिए कार्य करना उसके घर के फसल काटकर कर रही है।

*पूर्व विधायक मेनका सरदार* ने कहा इस सरकार में केवल महिला ही नही बल्कि तमाम जनता दुखी है।राज्य सरकार ने हमेशा युवा,वृद्ध,विधवा तथा जनता को ठगने का काम किया है।पिछले भाजपा सरकार ने जितने भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया।

*लखन मार्डी* ने कहा हेमंत सरकार ने जनता से जितने भी चुनावी वादे किया था एक भी पूरा नही किया।वृद्धा एवं विधवा पेंशन में देरी करने से जनताओं के साथ अत्याचार कर रही है।पिछले सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए मुफ्त गैस चूल्हा एवं सिलेंडर देने का काम किया।लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे भी बंद कर दिया।

*भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती* ने कहा हेमंत सरकार विकास विरोधी सरकार है।झारखंड की सरकार त्रस्त है लेकिन मंत्री और विधायक मस्त है।सरकार के पास जनता को पेंशन देने के लिए पैसे नही मगर मंत्रियों के लिए करोड़ों का गाड़ी लिया जा रहा है।भाजपा सरकार में महिलाओं के सम्मान के लिए एक रूपये में 50 लाख तक का जमीन की रजिस्ट्री होती थी,वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया।

*जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद* ने कहा राज्य में महिलाएं असुरक्षित है आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रही लेकिन राज्य सरकार के तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।विद्यालय एवं महाविद्यालय में काफी दूर दराज से छात्राएं पढ़ने आते है सरकार से मांग है की छात्रों की परिवहन शुल्क को माफ किया जाए।वर्तमान सरकार ने छात्रों को देने वाले साइकिल का वितरण भी बंद कर दिया है।

धरना में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजल महाकुड,चाकुलिया मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेशमी बेरा,नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या रानी सरदार ने भी संबोधन किया।

कार्यक्रम का संचालन डुमुरिया मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *