राजनगर थाना के मुंशी बीरबल शर्मा हुए सेवानिवृत्त,हुआ विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन

राजनगर थाना में सहायक अवर निरीक्षक सह थाना लेखक (मुंशी) के पद पर पदस्थापित बीरबल शर्मा 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो गए। वहीं मंगलवार को उनका विदाई सह सम्मान समारोह राजनगर थाना परिसर में मनाया गया। बता दें कि बीरबल शर्मा 2019 में नीमडीह थाना से राजनगर थाना में पदस्थापित हुए थे ,जिसके बाद से उन्होंने अपनी सेवा राजनगर थाना में दी।और वेदाग अपने कार्याकाल को पूर्ण किया। बीरबल शर्मा अपने कार्यशैली और मधुर स्वभाव के धनी थे। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि राजनगर थाना को कमी हमेशा खलेगी,क्योंकि वे हमारी अनुपस्थिति में भी थाने को बखूबी संभालने में समर्थ थे।वहीं राजनगर थाना के सभी पुलिस कर्मी उनके विदाई समारोह में भावुक दिखे।वहीं इस मौके पर थाना प्रभारी चंदन कुमार, पु.अ.नि. पिंटू महता, राहुल सिंह,स.अ.नि. वीरेंद्र सिंह,अनिल सिंह,प्रभास गोस्वामी, कन्हैया प्रशाद, केडी प्रशाद, एवं सभी थाना पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *